वीर अहलावत पीजीटीआई तीसरे दौर में 71 के स्कोर के बाद भी शीर्ष पर

By भाषा | Updated: September 10, 2021 20:41 IST2021-09-10T20:41:33+5:302021-09-10T20:41:33+5:30

Veer Ahlawat on top even after scoring 71 in PGTI 3rd round | वीर अहलावत पीजीटीआई तीसरे दौर में 71 के स्कोर के बाद भी शीर्ष पर

वीर अहलावत पीजीटीआई तीसरे दौर में 71 के स्कोर के बाद भी शीर्ष पर

पंचकूला, 10 सितंबर वीर अहलावत टाटा स्टील पीजीटीआई (भारतीय पेशेवर गोल्फ टूर) प्लेयर्स चैम्पियनशिप के तीसरे दौर में शुक्रवार को एक अंडर 71 के औसत स्कोर के बाद भी शीर्ष पर बने हुए है।

गुरुग्राम के 25 साल के इस गोल्फर (67-62-71) का कुल स्कोर 16 अंडर 200 का है। उन्होंने तीसरे दौर में पांच बर्डी और चार बोगी लगाये।

नोएडा के अमनदीप मलिक ने तीसरे दौर में आठ बर्डी और दो बोगी के साथ 66 का स्कोर किया और वह कुल 14 अंडर के स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर है।

बेंगलुरु के एस चिक्कारंगप्पा ने 69 का स्कोर किया और कुल 13 अंडर 203 के स्कोर के साथ तीसरे जबकि मैसुरू के यशास चंद्रा (69) 12 अंडर 204 के कुल स्कोर के साथ चौथे पायदान पर है।

तीसरे दौर में नोएडा के गौरव प्रताप सिंह ने दिन का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने सात अंडर 65 का स्कोर किया जिससे वह 34 स्थान का सुधार करते हुए संयुक्त रूप से 15वें पायदान पर पहुंच गये।

पीजीटीआई ‘ऑर्डर ऑफ मैरिट’ में शीर्ष पर चल रहे करनदीप कोच्चर नौ अंडर 207 के स्कोर के साथ संयुक्त 11वें स्थान पर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Veer Ahlawat on top even after scoring 71 in PGTI 3rd round

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे