लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड सरकार ने ओलंपियन वंदना कटारिया को सम्मानित किया

By भाषा | Updated: August 12, 2021 18:34 IST

Open in App

देहरादून, 12 अगस्त उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाडी वंदना कटारिया को तोक्यो ओलंपिक में उनके शानदार प्रदर्शन के लिए 25 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

वंदना ने तोक्यो ओलंपिक में अपने खेल से सभी को प्रभावित किया। इस बीच एक मैच में वह हैट्रिक बनाने वाली पहली भारतीय महिला हॉकी खिलाडी भी बनी। भारतीय महिला टीम कांस्य पदक के करीबी मुकाबले में ग्रेट ब्रिटेन से हारने के कारण तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही थी।

वंदना के हरिद्वार जिले के रोशनाबाद क्षेत्र में स्थित आवास में पहुंचे धामी ने उन्हें उनके असाधारण प्रदर्शन के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस अवसर पर, मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में स्त्री सशक्तिकरण के लिए दिए जाने वाले तीलू रौतेली पुरस्कार से भी सम्मानित किया और इसके तहत उन्हें 31 हजार रू का चेक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

वंदना कटारिया को प्रदेश सरकार ने महिला सशक्तिकरण विभाग के तहत ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान का ब्रांड एम्बेसडर भी बनाया है ।

धामी ने कहा कि वंदना ने तोक्यो ओलंपिक में अपने जबरदस्त प्रदर्शन से देश के साथ ही प्रदेश का भी मान-सम्मान बढ़ाया है तथा एक मैच हैट्रिक करके अपनी अलग पहचान बनाई।

धामी ने कहा कि प्रदेश में खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए राज्य में नई खेल नीति बनाई जा रही है।

इस अवसर पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत और यतीश्वरानंद तथा हरिद्वार जिले से विधायक आदेश चौहान और देशराज कर्णवाल भी मौजूद थे ।

तोक्यो ओलंपिक में 31 जुलाई को महिला हॉकी पूल 'ए' के आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फारवर्ड वंदना ने एक के बाद एक तीन गोल करके हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!