लाइव न्यूज़ :

राज्य के पैरालंपिक खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी उत्तर प्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: September 7, 2021 17:12 IST

Open in App

लखनऊ, सात सितंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की तरह ही हाल में संपन्न हुए पैरालंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले राज्य के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करने का निर्णय किया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस संबंध में मंगलवार को अधिकारियों को कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं और इस कार्यक्रम में राज्‍य के सभी 75 जिलों के दिव्यांग खिलाड़ियों को आमंत्रित करने के लिए कहा।

राज्य सरकार के बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने यहां अधिकारियों की एक उच्‍च स्‍तरीय बैठक में कहा कि तोक्यो पैरालम्पिक में प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस विशिष्ट उपलब्धि के लिए उत्तर प्रदेश के पदक विजेता और प्रतिभागी खिलाड़ियों का सार्वजनिक अभिनन्दन किया जाएगा।

उन्होंने इस कार्यक्रम में सभी 75 जिलों की दिव्यांग खेल प्रतिभाओं को भी आमंत्रित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने पहले तोक्यो ओलंपिक खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को दो करोड़ रुपये, रजत पदक विजेताओं के लिए 1.5 करोड़ रुपये, कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को एक करोड़ रुपये और महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य 50 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया था।

यह कार्यक्रम राज्य की राजधानी में आयोजित किया गया था जिसमें सभी पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!