लाइव न्यूज़ :

नाथ, रिंकू की अर्धशतकीय पारियों से उत्तर प्रदेश ने मध्य प्रदेश को हराया

By भाषा | Updated: December 19, 2021 19:10 IST

Open in App

जयपुर, 19 दिसंबर अनुभवी अक्षदीप नाथ (78) और रिंकू सिंह (नाबाद 58) की मुश्किल परिस्थितियों में खेली गयी अर्धशतकीय पारियों के दम पर उत्तर प्रदेश ने रविवार को यहां विजय हजारे ट्रॉफी राष्ट्रीय एकदिवसीय प्रतियोगिता के प्री-क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को पांच विकेट से शिकस्त दी।

क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश के सामने हिमाचल की टीम की चुनौती होगी। यह मैच 21 दिसंबर को खेला जायेगा।

शुभम शर्मा की 83 रन की पारी के बाद भी मध्य प्रदेश की टीम 49.2 ओवर में 234 रन पर ऑल आउट हो गयी। उत्तर प्रदेश ने पांच गेंद शेष रहते पांच विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।

उत्तर प्रदेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और अनुभवी भुवनेश्वर कुमार (46 रन पर दो विकेट) ने शुरुआती ओवर में ही अभिषेक भंडारी को खाता खोले बगैर पवेलियन भेज कर टीम को पहली सफलता दिला दी।

शुभम और रमीज खान (35) की दूसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। शिवम मावी ने रमीज को रन आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा।

शुभम ने 99 गेंद की पारी में 10 चौके लगाये।

रजत पाटिदार (46) और वेंकटेश अय्यर (30) ने बीच के ओवरों में तेजी से रन जोड़े लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। मध्य प्रदेश की टीम ने 35 रन के अंदर आखिरी सात विकेट गंवा दिये।

लक्ष्य का पीछा करते समय आवेश खान (47 रन पर दो विकेट) की शानदार गेंदबाजी के सामने  उत्तर प्रदेश ने सात रन पर दो विकेट गंवा दिये थे। सलामी बल्लेबाज माधव कौशिक (29) और समीर रिजवी (38) ने संभल कर बल्लेबाजी की लेकिन अय्यर (40 रन पर एक विकेट) ने कौशिक को पवेलियन भेज मैच पर मध्य प्रदेश की पकड़ बनाये रखी।

इसके बाद रिजवी और नाथ ने 58 रन की साझेदारी की मैच में टीम की वापसी करायी। रिजवी 71 गेंद में 38 रन बनाने के बाद रन आउट हुए।

नाथ को रिंकू सिंह के रूप में इसके बाद अच्छा जोड़ीदार मिला और दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया।

नाथ ने 92 गेंद की पारी में सात चौके और एक छक्का लगाया जबकि रिंकू ने 64 गेंद की नाबाद पारी में पांच चौके जड़े।

भुवनेश्वर 13 गेंद में 16 रन बनाकर नाबाद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!