लाइव न्यूज़ :

ऊषा का केरल के मुख्यमंत्री से खिलाड़ियों का टीकाकरण करने का अनुरोध

By भाषा | Updated: June 7, 2021 11:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जून अपने जमाने की दिग्गज फर्राटा धाविका पीटी ऊषा ने केरल के मुख्यमंत्री पिनाराइ विजयन से राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप में भाग लेने वाले राज्य के खिलाड़ियों का टीकाकरण करने का अनुरोध किया है।

यह चैंपियनशिप ओलंपिक क्वालीफाईंग प्रतियोगिता है जिसका आयोजन 25 से 29 जून के बीच पटियाला में किया जाएगा।

एशियाई खेलों में कुल 11 पदक जीतने वाली 56 वर्षीय ऊषा ने कहा कि टीकाकरण प्रक्रिया में खिलाड़ियों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट किया, ''मेरा केरल के मुख्यमंत्री से आगामी राष्ट्रीय और अन्य प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और​​ चिकित्सा दल का प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण करने का विनम्र अनुरोध है। ''

ऊषा ने कहा, ''हम खेल वर्ग को नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ''

राष्ट्रीय अंतरराज्यीय चैंपियनशिप भारतीय एथलीटों के पास तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का आखिरी मौका है। एथलीटों के लिये ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने की अंतिम समयसीमा 29 जून है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!