लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी महिला बास्केटबॉल टीम ने लगातार सातवां स्वर्ण पदक जीता

By भाषा | Updated: August 8, 2021 10:39 IST

Open in App

सेइतामा, आठ अगस्त (एपी) अमेरिका की महिला बास्केटबॉल टीम ने तोक्यो ओलंपिक खेलों के फाइनल में रविवार को यहां मेजबान जापान को 90-75 से हराकर लगातार सातवां और कुल नौवां स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

इस खिताब के साथ अमेरिका की सु बर्ड और डायना टौरसी ने भी एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया। यह इन दोनों का ओलंपिक में पांचवां स्वर्ण पदक है। बास्केटबॉल में इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने यह उपलब्धि हासिल नहीं की।

अपने आखिरी ओलंपिक में खेल रही बर्ड ने कहा, ‘‘मैं इससे बेहतर शानदार अंत की उम्मीद नहीं कर सकती थी। मुझे गर्व है कि मैं इतने लंबे समय तक देश का प्रतिनिधित्व कर पायी।’’

यह अमेरिकी महिला टीम का लगातार सातवां स्वर्ण पदक है और उसने इस तरह से अपनी ही पुरुष टीम के रिकॉर्ड की बराबरी की जिसने 1936 से लेकर 1968 तक लगातार सात स्वर्ण पदक जीते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!