लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी ओपन की उपविजेता ने 9/11 की बरसी पर कहा, न्यूयॉर्क के जज्बे से मिली मजबूती

By भाषा | Updated: September 12, 2021 13:24 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 12 सितंबर (एपी) अमेरिकी ओपन की उपविजेता लेला फर्नांडिज ने 9/11 आतंकवादी हमलों की 20वीं बरसी पर कहा कि न्यूयॉर्क के जज्बे से उन्हें मजबूती मिली है।

उन्होंने अमेरिकी ओपन के दो सप्ताह के दौरान लोगों से मिले समर्थन पर आभार जताते हुए अमेरिका पर 11 सितंबर 2001 को हुए आतंकवादी हमले की 20वीं बरसी पर कहा कि न्यूयॉर्क की ताकत ने उन्हें और मजबूत बना दिया है।

अमेरिकी ओपन के फाइनल में ब्रिटेन की क्वालीफायर एमा राडुकानु से 4-6, 3-6 से मैच गंवाने के बाद उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे पता है कि यह दिन न्यूयॉर्क और अमेरिका के सभी लोगों के लिए काफी मुश्किल है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि मुझे उम्मीद है कि मैं उतनी ही मजबूती और लचीलापन बनाये रखूं, जितना कि न्यूयॉर्क पिछले 20 वर्षों में रहा है।’’

इस 19 साल की खिलाड़ी ने कहा, ‘‘ बस उनका (न्यूयॉर्क के लोगों) यहां होना, खुश, जीवंत रहने के साथ इस मुश्किल समय में मजबूती से मेरा साथ देना शानदार रहा। इसने मुझे और मजबूत बनाया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!