लाइव न्यूज़ :

उरूग्वे जीता, चिली को करना होगा ब्राजील का सामना

By भाषा | Updated: June 29, 2021 10:30 IST

Open in App

रियो डी जेनेरियो, 29 जून (एपी) उरूग्वे ने पराग्वे को 1-0 से हराकर कोपा अमेरिका फुटबॉल टूर्नामेंट के ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर रहकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनायी। इस परिणाम से चिली को अगले चरण में अब मौजूदा चैंपियन और मेजबान ब्राजील का सामना करना होगा।

एडिसन कवानी ने 21वें मिनट में पेनल्टी पर गोल किया जो मैच का एकमात्र गोल रहा। उरूग्वे यदि इस मैच में हार जाता तो उसे ब्राजील का सामना करना पड़ता। पराग्वे पहले ही नाकआउट में अपनी जगह सुरक्षित कर चुका था।

सोमवार को खेले गये एक अन्य मैच में लियोनेल मेस्सी के दो गोल की मदद से अर्जेंटीना ने बोलिविया को 4-1 से हराया। पापू गोमेज ने छठे मिनट में अर्जेंटीना के लिये पहला गोल किया।

मेस्सी ने 33वें मिनट में पेनल्टी को गोल में बदला और फिर 42वें मिनट में खूबसूरत मैदानी गोल दागा। इर्विन सावेड्रा ने बोलिविया की तरफ से 60वें मिनट में गोल किया लेकिन लॉटैरो मार्टिनेज ने 65वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना को फिर से तीन गोल की बढ़त दिला दी।

क्वार्टर फाइनल में शुक्रवार को ब्राजील और चिली तथा पराग्वे और पेरू आमने सामने होंगे। इन दोनों मैच के विजेता सेमीफाइनल में आपस में भिड़ेंगे।

शनिवार को अर्जेंटीना का मुकाबला इक्वाडोर से जबकि उरूग्वे का कोलंबिया से होगा। इन मैचों की विजेता टीम सेमीफाइनल में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!