उरूग्वे ने तबरेज की जगह डिएगो अलोंसो को मुख्य कोच बनाया

By भाषा | Updated: December 15, 2021 12:36 IST2021-12-15T12:36:05+5:302021-12-15T12:36:05+5:30

Uruguay named Diego Alonso as head coach in place of Tabrez | उरूग्वे ने तबरेज की जगह डिएगो अलोंसो को मुख्य कोच बनाया

उरूग्वे ने तबरेज की जगह डिएगो अलोंसो को मुख्य कोच बनाया

मोंटेवीडियो (उरूग्वे), 15 दिसंबर (एपी) डिएगो अलोंसो को उरूग्वे का मुख्य कोच बनाया गया है जो ऑस्कर तबरेज की जगह लेंगे जिन्हें पिछले महीने राष्ट्रीय टीम के दक्षिण अमेरिकी विश्व कप क्वालीफाइंग में खराब प्रदर्शन के कारण बाहर कर दिया गया था।

उरूग्वे फुटबॉल महासंघ ने मंगलवार को अलोंसो को नियुक्त करने की घोषणा की जिसमें कुछ और टिप्पणी नहीं की गयी।

अलोंसो ने जनवरी में इंटर मियामी का अपना पद छोड़ दिया था और वह कोचिंग के लिये उपलब्ध थे।

उरूग्वे 10 टीम के दक्षिण अमेरिकी क्वालीफाइंग ग्रुप में सातवें स्थान पर है। शीर्ष चार टीम कतर 2022 में स्वत: स्थान हासिल कर लेंगी जबकि पांचवें स्थान की टीम विश्व कप में जगह बनाने के लिये अंतरमहाद्वीपीय प्लेऑफ में खेलेगी।

चार मैच बचे हैं और उरूग्वे की टीम चौथे स्थान पर काबिज कोलंबिया से एक अंक पीछे है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uruguay named Diego Alonso as head coach in place of Tabrez

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे