आगामी एशियाई खेलों में तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाएं होंगी

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:01 IST2021-11-12T22:01:07+5:302021-11-12T22:01:07+5:30

Upcoming Asian Games will have all 10 archery events | आगामी एशियाई खेलों में तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाएं होंगी

आगामी एशियाई खेलों में तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाएं होंगी

ढाका, 12 नवंबर अगले साल चीन में आयोजित होने वाले एशियाई खेलों में पहली बार तीरंदाजी की सभी 10 स्पर्धाएं होंगी। इस खेल की शासी निकाय ‘विश्व तीरंदाजी (डब्ल्यूए)’ ने शुक्रवार को इसकी  जानकारी दी।

जकार्ता-पालेमबांग 2018 एशियाई खेलों में मिश्रित स्पर्धाओं को शामिल किया गया था लेकिन दो व्यक्तिगत स्पर्धाओं को हटा दिया।

डब्ल्यूए के एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘ इस बार कंपाउंड पुरुष और महिला व्यक्तिगत वर्ग सहित कुल 10 प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।’’

भारत के पास एक मजबूत कंपाउंड टीम है और स्पर्धाओं के बढ़ने के साथ भारतीय तीरंदाजों के लिए मौके भी बढ़ेंगे।

इंडोनेशिया (2018) में हुए एशियाई खेल में भारत ने सिर्फ दो रजत पदक जीते थे। यह दोनों पदक मिश्रित वर्ग (पुरुष और महिला टीमों) में ही आये थे।

आगामी एशियाई खेल का आयोजन चीन के हांगझोउ में 10 से 25 सितंबर तक होगा।

इस बीच विश्व तीरंदाजी एशिया (डब्ल्यूएए) कांग्रेस ने चुंग यूइसुन को फिर से अपना अध्यक्ष चुना जबकि भारतीय तीरंदाजी संघ के महासचिव प्रमोद चंदुरकर को इसके कार्यकारी सदस्य के रूप में चुना गया।

चंदुरकर ने कहा कि उनका लक्ष्य एशियाई तीरंदाजी चैंपियनशिप के अगले सत्र का आयोजन भारत में कराने का है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Upcoming Asian Games will have all 10 archery events

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे