लाइव न्यूज़ :

चोपड़ा और हॉकी टीम के सदस्यों सहित ओलंपिक पदक विजेताओं को सम्मानित करेगी उप्र सरकार

By भाषा | Updated: August 13, 2021 22:34 IST

Open in App

गोरखपुर (उप्र), 13 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 19 अगस्त को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में तोक्यो ओलंपिक के सभी पदक विजेताओं और प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित करेगी।

उन्होंने कहा कि राज्य के प्रत्येक 75 जिलों के 75 खिलाड़ियों को भी आमंत्रित किया जाएगा और खिलाड़ियों के प्रशिक्षकों को भी सम्मानित किया जाएगा।

योगी ने शुक्रवार को नागपंचमी के अवसर पर यहां गोरखनाथ मंदिर में तीन ओलंपियन सहित 75 खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के लिए दो करोड़ रुपये, ओलंपिक रजत पदक विजेताओं के लिए 1.5 करोड़ रुपये, कांस्य पदक जीतने वाली पुरुष हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को एक करोड़ और महिला हॉकी टीम के प्रत्येक सदस्य को 50 लाख रुपये की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि भारत की अब तक की सबसे बड़ी ओलंपिक टीम ने तोक्यो ओलंपिक में भाग लिया और कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण समय में भारत के खिलाड़ियों ने खुद को साबित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा “हम पहले ही कह चुके हैं कि राज्य के खिलाड़ियों को ओलंपिक स्वर्ण पदक के लिए छह करोड़ रुपये, रजत पदक के लिए तीन करोड़ रुपये और कांस्य पदक के लिए एक करोड़ रुपये मिलेंगे। हम ओलंपिक खेलों में भाग लेने वालों को नकद पुरस्कार देंगे और हमने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए नकद पुरस्कार देने का भी फैसला किया है।''

इस अवसर पर सम्मानित किए गए तीन ओलंपियन प्रेम माया, रंजना श्रीवास्तव और प्रीति दुबे मौजूद थीं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!