लाइव न्यूज़ :

गैरवरीय तमारा जिदानसेक फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

By भाषा | Updated: June 8, 2021 22:03 IST

Open in App

पेरिस, आठ जून (एपी) स्लोवेनिया की गैरवरीय टेनिस खिलाड़ी तमारा जिदानसेक मंगलवार को फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में स्पेन की पाउला बडोसा को शिकस्त देकर ग्रैंडस्लैम के अंतिम चार में पहुंचने वाली अपने देश की पहली महिला खिलाड़ी बन गयी।

इस फ्रेंच ओपन से पहले जिदानसेक किसी भी ग्रैंडस्लैम में दूसरे दौर से आगे नहीं बढ़ी थी।

पहली बार ग्रैंड स्लैम क्वार्टर फाइनल में पहुंची दो खिलाड़ियों के मुकाबले में विश्व रैंकिंग में 85वें स्थान पर काबिज जिदानसेक ने बडोसा को करीबी मैच में 7-5, 4-6, 8-6 से हराया।

फ्रेंच ओपन इकलौता ग्रैंडस्लैम है जहां आखिरी सेट के बाद स्कोर बराबर हाने पर भी टाई ब्रेकर नहीं होता है।

जिदानसेक ने पहला सेट अपने नाम किया लेकिन बडोसा ने दूसरा सेट जीत कर स्कोर बराबर कर दिया। तीसरे और निर्णायक सेट में जिदानसेक ने जब 6-5 की बढ़त हासिल की तब बडोसा ने गुस्से में अपने रैकेट को जमीन पर पटक दिया। उन्होंने वापसी की लेकिन जिदानसेक ने तीन ब्रेक अंक बचाकर 7-6 से बढ़त कायम कर ली। अगले गेम में शानदार फॉरहैंड के दम पर उन्होंने मैच अपने नाम कर लिया।

जूनियर स्तर पर स्नोबोर्डिग में तीन बार राष्ट्रीय चैम्पियन रही जिदानसेक सेमीफाइनल में ऐलेना रयबाकिना या अनास्तासिया पाव्लुचेनकोवा के मैच के विजेता से भिड़ेंगी।

इस 23 साल की खिलाड़ी ने टूर्नामेंट के पहले दौर में सातवीं वरीयता प्राप्त बियांका आंद्रेस्क्यू को हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!