लाइव न्यूज़ :

ओलंपिक के आदर्श वाक्य में अधिक तेज, उच्चतर और अधिक मजबूत के साथ जुड़ा ‘एकजुट’

By भाषा | Updated: July 20, 2021 13:52 IST

Open in App

तोक्यो , जुलाई ओलंपिक खेलों के आदर्श वाक्य में अब ‘ अधिक तेज, उच्चतर और अधिक मजबूत’ के साथ ‘एकजुट’ भी जोड़ दिया गया है । कोरोना महामारी के बीच 23 जुलाई से शुरू हो रहे खेलों से पहले अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के सत्र में यह फैसला लिया गया ।

पहले ओलंपिक का आदर्श वाक्य तीन लेटिन शब्दों ‘सिटिअस, अल्टिअस और फोर्टिअस’ से बना था जिसके हिन्दी में मायने हैं ‘अधिक तेज, उच्चतर और अधिक मजबूत ।’’ अब इसमें ‘कोम्युनिस ’ (एकजुट) भी जोड़ दिया गया है ।

इस बदलाव का प्रस्ताव आईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने रखा था जिसे अप्रैल में कार्यकारी बोर्ड ने मंजूरी दी थी ।

बाक ने कहा था कि कोरोना महामारी से निपटने के प्रयासों के कारण इसमें एकजुट जोड़ा जाना चाहिये ।

उन्होंने मार्च में आईओसी के सत्र में कहा था ,‘‘ मैं अधिक तेज बनने, उच्चतर लक्ष्य तय करने और अधिक मजबूत बनने के लिये इसमें एकजुटता को जोड़ने का प्रस्ताव रखता हूं । ’’

अब नया आदर्श वाक्य है ‘ सिटिअस, अल्टिअस, फोर्टिअस - कोम्युनिस।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकौन है राव इंद्रजीत यादव?, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में 15 केस, दुबई में अरेस्ट

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!