लाइव न्यूज़ :

Under-17 Football Team: मैड्रिड के लेगानेस अंडर-18 क्लब ने भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम को 2-0 से हराया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 26, 2023 14:48 IST

Under-17 Football Team: भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले सप्ताह एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-17 के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-1 से जीत हासिल की थी।

Open in App
ठळक मुद्देजून-जुलाई में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप तैयारियों के सिलसिले में अभी स्पेन के दौरे पर है।भारत के पास चौथे मिनट में ही गोल करने का मौका था।स्पेन के क्लब में 35वें मिनट में जवाबी हमला करके पहला गोल दाग दिया।

Under-17 Football Team: भारत की अंडर-17 फुटबाल टीम को स्पेन दौरे के अपने दूसरे अभ्यास मैच में मैड्रिड के लेगानेस अंडर-18 क्लब से 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। भारत की अंडर-17 टीम इस साल जून-जुलाई में होने वाले एएफसी अंडर-17 एशियाई कप तैयारियों के सिलसिले में अभी स्पेन के दौरे पर है।

भारतीय टीम ने इससे पहले पिछले सप्ताह एटलेटिको डी मैड्रिड अंडर-17 के खिलाफ अभ्यास मैच में 4-1 से जीत हासिल की थी। भारतीय टीम ने लेगानेस के खिलाफ सकारात्मक शुरुआत की और खेल शुरू होते ही आक्रामक रवैया अपनाया। भारत के पास चौथे मिनट में ही गोल करने का मौका था।

लेकिन तब डैनी मेइती लैशराम के क्रॉस पर लगाया गया शाश्वत पवार का शॉट विरोधी टीम के गोलकीपर ने रोक दिया। मैच आगे बढ़ने के साथ भारतीय खिलाड़ियों ने खेल पर नियंत्रण बनाए रखने की अच्छी कोशिश की लेकिन स्पेन के क्लब में 35वें मिनट में जवाबी हमला करके पहला गोल दाग दिया।

उसकी तरफ से यह गोल प्रिसो ने किया। एक गोल से पिछड़ने के बावजूद भारतीय टीम ने हौसला नहीं खोया और आक्रामक खेल जारी रखा। दूसरे हाफ में हालांकि स्पेनिश टीम ने हमलावर तेवर अपनाए जिसका उसे 68वें मिनट में फायदा मिला जब गोंजालो ने उसकी तरफ से दूसरा गोल किया।

टॅग्स :SpainFootball
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वऑस्ट्रेलिया के शरण देने के प्रस्ताव को ठुकराकर स्वदेश रवाना ईरान की महिला फुटबॉल टीम खिलाड़ी, वीडियो

विश्वVIDEO: राजनीतिक उथल-पुथल के बीच ईरान की महिला फुटबॉल टीम ने एशियन कप में इस्लामिक शासन का राष्ट्रगान गाने से किया इनकार

कारोबार125 करोड़ रुपये में अधिग्रहण?, स्पेन के दूसरे सबसे बड़े ट्रेन बुकिंग मंच 'ट्रेनेस' पर इक्सिगो का कब्जा?

कारोबारग्लोबल विंड एंड सोलर 2025ः नवीकरणीय ऊर्जा में पिछड़ते अमीर देश

विश्वVIDEO: स्पेन में बड़ा ट्रेन हादसा, 21 लोगों की मौत, 73 घायल, सामने आए दुर्घटना के भयानक वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!