लाइव न्यूज़ :

अतिरिक्त समय में दागे गोल से युक्रेन ने स्वीडन को हराया, क्वार्टर फाइनल में

By भाषा | Updated: June 30, 2021 09:36 IST

Open in App

ग्लास्गो, 30 जून (एपी) स्थानापन्न खिलाड़ी आर्तेम डोवबिक के अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में दागे गोल की बदौलत युक्रेन ने मंगलवार को यहां स्वीडन को 2-1 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

ओलेक्सांद्र जिनचेंको ने 27वें मिनट में युक्रेन को बढ़त दिलाई लेकिन एमिल फोर्सबर्ग ने 43वें मिनट में स्वीडन को बराबरी दिला दी। डोवबिक (120 प्लस एक मिनट) ने इसके बाद अतिरिक्त समय के इंजरी टाइम में गोल दागकर युक्रेन की जीत सुनिश्चित की।

अंतिम 16 में जगह बनाने वाली टीमों के बीच ग्रुप चरण में युक्रेन का रिकॉर्ड सबसे खराब था और अब टीम स्वीडन को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही जो यूरो 2020 में इस मुकाबले से पहले अजेय थी।

डोवबिक ने अंतिम लम्हों में जिनचेंको के हेडर पर शॉट लगाकर स्वीडन के गोलकीपर रोबिन ओल्सन को छकाते हुए गोल दागा।

युक्रेन की टीम शनिवार को रोम में होने वाले क्वार्टर फाइनल में इंग्लैंड से भिड़ेगी।

स्वीडन की टीम ने दूसरे हाफ में अधिक आक्रामक रुख अपनाया और अधिक मौक बनाए। फोर्सबर्ग के शॉट गोल पोस्ट और क्रॉसबार से टकराए जिससे स्वीडन की टीम ने बढ़त बनाने का मौका गंवा दिया।

स्थानापन्न खिलाड़ी आर्तेम बेसेडिन के खिलाफ फाउल के बाद 98वें मिनट में स्वीडन के डिफेंडर मार्कस डेनियलसन को बाहर भेजा गया। इसके बाद युक्रेन ने दबदबा बनाना शुरू किया और डोवबिक के गोल की बदौलत जीत दर्ज की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!