लाइव न्यूज़ :

युगांडा की ओलंपिक टीम का सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव

By भाषा | Updated: June 20, 2021 09:50 IST

Open in App

तोक्यो, 20 जून (एपी) युगांडा की ओलंपिक टीम का एक सदस्य कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया है और उसे जापान में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया गया है। तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने वाले खिलाड़ियों के पिछले पांच हफ्तों से किए जा रहे परीक्षण में यह पहला पॉजिटिव मामला है।

टीम के आठ अन्य सदस्य रविवार तड़के चार्टर्ड बस में मध्य जापान के ओसाका शहर रवाना हुए जहां कोरोना वायरस के मामले अब भी सामने आ रहे हैं।

आर्थिक नीति के प्रभारी मंत्री यासुतोशी निशिमुरा ने रविवार को एनएचकेटीवी से कहा कि सरकार सीमा नियंत्रण के नतीजों पर गौर कर रही है।

असाही समाचार पत्र ने मंत्रिमंडल सचिवालय के एक अधिकारी के हवाले से कहा कि ये खिलाड़ी शनिवार देर रात तोक्यो के नरिता हवाई अड्डे पहुंचे थे। इनका एस्ट्राजेनेका का कोरोना वायरस टीकाकरण पूरा हो रखा था और विमान पर सवार होने से पहले उनकी रिपोर्ट नेगेटिव थी।

पॉजिटिव पाए गए खिलाड़ी के नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

आलोचकों ने महामारी के बीच ओलंपिक के आयोजन के खतरे को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति, तोक्यो खेलों के आयोजकों और जापान सरकार ने कहा है कि खेलों का आयोजन सुरक्षित तरीके से हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!