यूएफा ने अगले साल की अंडर-17 यूरोपीय प्रतियोगिताएं रद्द की

By भाषा | Updated: December 18, 2020 16:16 IST2020-12-18T16:16:38+5:302020-12-18T16:16:38+5:30

Uefa cancels next year's Under-17 European Championships | यूएफा ने अगले साल की अंडर-17 यूरोपीय प्रतियोगिताएं रद्द की

यूएफा ने अगले साल की अंडर-17 यूरोपीय प्रतियोगिताएं रद्द की

नियोन, 18 दिसंबर (एपी) यूरोपीय फुटबॉल की संचालन संस्था यूएफा ने कोरोना वायरस महामारी के कारण अगले साल होने वाले पुरुष और महिला अंडर-17 यूरोपीय चैंपियनशिप को शुक्रवार को रद्द कर दिया।

ये दोनों वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट मई में होने थे। साइप्रस को पुरुष टूर्नामेंट जबकि फेरो आइलैंड को महिला टूर्नामेंट की मेजबानी करनी थी।

यूएफा ने कहा, ‘‘यूरोप के कई हिस्सों में महामारी की मौजूदा स्थिति को देखते हुए 2021 में शुरुआती महीनों में युवा प्रतियोगिताओं की मेजबानी कर पाना अवास्तविक हो गया है। ’’

किशोर खिलाड़ियों के व्यावसायिक उड़ान से यात्रा करने को लेकर चिंता जताई गई थी।

यूएफा की कार्यकारी समिति ने फैसला किया है कि वार्षिक अंडर-19 टूर्नामेंटों का आयोजन किया जाएगा। इनका आयोजन रोमानिया और बेलारूस में किया जाना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Uefa cancels next year's Under-17 European Championships

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे