लाइव न्यूज़ :

अर्जेन्टीना के खिलाड़ी के हटने के बाद लाहिड़ी के साथ ओलंपिक में हिस्सा लेंगे उदयन माने

By भाषा | Updated: June 24, 2021 21:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 जून अर्जेन्टीना के गोल्फर एमिलियानो ग्रिलो के हटने के बाद भारतीय गोल्फर उदयन माने का तोक्यो ओलंपिक खेलों में जगह बनाना लगभग तय है।

रैंकिंग के अनुसार शीर्ष 60 गोल्फर और क्वालीफाई करने वाले गोल्फर तोक्यो में हिस्सा लेंगे और अब खाली स्थान उदयन माने को मिलेगा जो ग्रिलो के बाद रिजर्व खिलाड़ी थे।

दुनिया के 74वें नंबर के खिलाड़ी ग्रिलो ओलंपिक सूची में अर्जेन्टीना के एकमात्र गोल्फर थे। अर्जेन्टीना का अगला सर्वोच्च रैंकिंग वाला खिलाड़ी फाबियान गोमेज है जिसकी रैंकिंग 404 है जबकि उदयन माने की रैंकिंग 354 है।

उदयन माने एक समय शीर्ष भारतीय खिलाड़ी थे और उनका राशिद खान के साथ तोक्यो खेलों में हिस्सा लेना लगभग तय था लेकिन इसके बाद कोरोना वायरस महामारी के कारण ओलंपिक खेल स्थगित हो गए।

उदयन माने को इसके बाद एशियाई टूर और इंडियन टूर पर खेलने के अधिक मौके नहीं मिले।

एशियाई टूर पर मार्च 2020 के बाद किसी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ है और इंडियन टूर में 2020 के अंतिम कुछ हफ्तों में कुछ प्रतियोगिताएं हुई लेकिन फिर 2021 में मार्च के बाद किसी टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ।

उदयन माने ने कहा, ‘‘मैं रोमांचित हूं लेकिन मुझे अब भी आधिकारिक सूचना का इंतजार है। उम्मीद करता हूं कि यह जल्द ही आएगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले साल एक समय मेरा खेलना निश्चित था लेकिन इसके बाद रैंकिंग गिर गई और मैं कुछ नहीं कर सकता था क्योंकि मैं खेल नहीं रहा था। यह लगभग अवसाद में जाने जैसा था लेकिन मैंने अभ्यास जारी रखा।’’

अनिर्बान लाहिड़ी पहले ही ओलंपिक में जगह बना चुके हैं और अब उदयन माने पुरुष वर्ग में दूसरे भारतीय होंगे। इसका मतलब है कि 2016 की तरह भारत के दो पुरुष और कम से कम एक महिला खिलाड़ी ओलंपिक में हिस्सा लेंगे।

महिला वर्ग में त्वेसा मलिक के पास क्वालीफाई करने वाली दूसरी भारतीय महिला गोल्फर बनने का मौका है लेकिन उनकी राह बेहद आसान होगी क्योंकि क्वालीफाई करने की समय सीमा अगले हफ्ते है।

त्वेसा को खिताब जीतने या शीर्ष तीन में जगह बनाने और कुछ खिलाड़ियों के हटने की उम्मीद करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!