लाइव न्यूज़ :

उदयन माने को आधिकारिक तौर पर मिला ओलंपिक टिकट

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई उदयन माने ने मंगलवार को अपने पहले ओलंपिक खेलों में आधिकारिक तौर पर जगह बनायी। वह अनिर्बान लाहिड़ी के बाद 23 जुलाई से होने वाले खेलों में भाग लेने वाले दूसरे भारतीय गोल्फर होंगे।

तीस वर्षीय माने अभी विश्व रैंकिंग में 356वें लेकिन भारतीय गोल्फरों में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के एमिलियानो ग्रिलो के 24 जून को खेलों से हट जाने के बाद ओलंपिक खेलों का टिकट हासिल किया था।

इसकी आधिकारिक घोषणा मंगलवार को की गयी। अंतरराष्ट्रीय गोल्फ महासंघ (आईजीएफ) वेबसाइट पर जारी की गयी ओलंपिक गोल्फ रैंकिंग में माने को 60वां स्थान मिला है।

माने ने कहा, ‘‘मैं बहुत खुश हूं। पीजीटीआई में 2020-21 के शानदार सत्र के बाद मुझे लगा था कि मैंने ओलंपिक में अपनी जगह लगभग सुरक्षित कर दी है लेकिन इस साल भारत में लॉकडाउन के कारण मेरे दिमाग में संदेह पैदा हो गया कि क्या मैं ओलंपिक टिकट हासिल कर पाऊंगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘हाल में केवल पीजीए टूर और यूरोपीय टूर की प्रतियोगिताएं हुई और मुझे लगा कि इन टूर में खेलने वाले खिलाड़ियों के पास ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने का वास्तविक मौका होगा। ’’

माने ने लॉकडाउन से पहले के अपने आखिरी टूर्नामेंट को याद करते हुए कहा कि उसमें जीत उनके लिये बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे अब भी मार्च में दिल्ली-एनसीआर ओपन के अंतिम होल की याद है। मैंने आखिरी होल में बर्डी बनायी और जीत दर्ज करने में सफल रहा तथा उन अंकों से मुझे ओलंपिक टीम में जगह बनाने में मदद मिली।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!