लाइव न्यूज़ :

विश्व कप से पहले आईपीएल के कारण टूट जायेंगी यूएई की पिचें, दक्षिण अफ्रीकी कोच बाउचर ने जताई चिंता

By भाषा | Updated: July 5, 2021 12:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जुलाई दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग के बाकी मैच संयुक्त अरब अमीरात में कराने से वहां पिचों पर काफी असर पड़ेगा और टी20 विश्व कप के दौरान वे स्पिनरों की मददगार साबित होंगी ।

आईपीएल 2021 के बाकी मैच यूएई में कराये जायेंगे जबकि टी20 विश्व कप भी कोरोना महामारी के कारण अब भारत की बजाय यूएई में ही होगा ।

आईपीएल का दूसरा चरण 19 सितंबर से 15 अक्टूबर के बीच होगा जबकि टी20 विश्व कप 17 अक्टूबर से शुरू होगा ।

बाउचर ने ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा ,‘‘ आईपीएल के बाद विकेट सूख जायेंगे । ये ऐसे विकेट नहीं होंगे जैसे दक्षिण अफ्रीका में होते हैं जिन पर 180 . 200 रन बना सकते हैं ।यहां काफी चतुराई से खेलनाा होगा ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ वे उन पिचों पर आईपीएल खेलेंगे जिससे पिचें पुरानी हो जायेंगी और बिल्कुल उपमहाद्वीप की पिचों की तरह होंगी ।’’

उन्होंने कहा कि स्पिनरों की मददगार पिचों पर बल्लेबाजी करना कठिन होगा ।

बाउचर ने कहा ,‘‘ आईपीएल से पता चल जायेगा कि उन पिचों पर किततना स्कोर सही रहेगा । मुझे डर है कि स्पिनरों की भूमिका निर्णायक हो जायेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!