लाइव न्यूज़ :

जयपुर पिंक पैंथर्स के खिलाफ जीत में चमके यू मुंबा के अजीत, अभिषेक

By भाषा | Updated: December 30, 2021 22:42 IST

Open in App

बेंगलुरु, 30 दिसंबर युवा रेडर वी अजीत कुमार और अभिषेक सिंह के शानदार खेल के दम पर यू मुंबा ने गुरुवार को यहां प्रो कबड्डी लीग मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स को 37-28 से हरा दिया।

कुमार ने 14 रेड से 11 अंक बनाये जबकि सिंह ने 22 रेड से 10 अंक हासिल किए जिससे यू मुंबा ने सत्र की अपनी दूसरी जीत दर्ज की।

जयपुर पिंक पैंथर्स के लिए अर्जुन देशवाल ने 14 अंक बटोरे लेकिन उनका यह प्रदर्शन टीम को जीत दिलाने के लिए काफी नहीं था। उन्हें हालांकि टीम के दूसरे खिलाड़ियों का सहयोग नहीं मिला।

यू मुंबा ने पहले हाफ में पिंक पैंथर्स की टीम को ऑल आउट कर 12-7 की बढ़त हासिल कर ली। टीम ने मध्यांतर तक अपनी बढ़त को 21-12 कर जीत की ओर कदम बढ़ा दिया ।

हाफ टाइम के बाद यू मुंबा ने दूसरी बार विरोधी टीम को ऑल आउट कर अपनी बढ़त को 25-13 कर लिया।

इसके बाद देशवाल ने सुपर 10 पूरा किया लेकिन वह टीम के बढ़त के अंतर को कम नहीं कर सके। अजीत के सुपर 10 के साथ मुंबई की टीम ने अपनी बढ़त को 28-16 कर ली। जयपुर ने इसके बाद वापसी की लेकिन इससे कुछ हद तक हार का अंतर ही कम हो सका।

दिन के एक अन्य मैच में पवन सहरावत के 22 अंक (19 रेड अंक और तीन टैकल अंक) के बूते बेंगलुरु बुल्स ने हरियाणा स्टीलर्स को 42-28 के बड़े अंतर से हराया।

इस मैच में पवन का दबदबा इतना अधिक था कि उनके बाद सबसे ज्यादा रेड अंक जुटाने वाले विकास कंडोला के नाम सिर्फ सात अंक रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!