आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

By भाषा | Updated: January 12, 2021 10:21 IST2021-01-12T10:21:06+5:302021-01-12T10:21:06+5:30

Two players were found Kovid-19 positive in Australian Open qualifying | आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

आस्ट्रेलियाई ओपन क्वालीफाइंग में दो खिलाड़ी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए

मेलबर्न, 12 जनवरी (एपी) कतर के दोहा में आस्ट्रेलियाई ओपन के क्वालीफाइंग में हिस्सा ले रहे दो खिलाड़ियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद इस टेनिस टूर्नामेंट से हटा दिया गया है और होटल में पृथकवास में रखा गया है।

क्वालीफायर में चौथे वरीय अमेरिका के डेनिस कुडला को सोमवार को मोरक्को के इलियट बेनकेट्रिट के खिलाफ पहले दौर में 6-4, 6-3 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया।

अर्जेन्टीना के फ्रेंसिस्को केरुनडोलो को भी स्पेन के गुइलेर्मो गार्सिया लोपेज के खिलाफ 6-2, 6-4 की जीत के बाद टूर्नामेंट से हटा दिया गया।

क्वालीफायर टूर्नामेंट का आयोजन पहली बार आस्ट्रेलिया के बाहर हो रहा है।

टेनिस आस्ट्रेलिया ने बयान में पुष्टि की है कि टूर्नामेंट के दौरान दो पॉजिटिव नतीजे पाए गए और दोनों खिलाड़ियों को सरकार द्वारा संचालित मेडिकल होटल में स्थनांतरित किया गया है जहां पृथकवास के कड़े नियमों का पालन किया जा रहा है।

इन दोनों के हटने से आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक डेन स्वीनी और स्पेन के मारियो विलेला मार्टिनेज को वाकओवर मिला और वे क्वालीफाइंग के तीसरे दौर में पहुंच गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Two players were found Kovid-19 positive in Australian Open qualifying

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे