लाइव न्यूज़ :

भारत के दो और निशानेबाज कोविड-19 से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 21, 2021 10:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मार्च भारत के दो अन्य निशानेबाजों का कोविड-19 का परीक्षण पॉजीटिव आया है जिससे राष्ट्रीय राजधानी में चल रहे आईएसएसएफ विश्व कप में इस बीमारी से संक्रमित होने वाले खिलाड़ियों की संख्या छह पहुंच गयी है।

दिशानिर्देशों के अनुसार निशानेबाजों को पृथकवास पर भेज दिया गया है।

इन दो निशानेबाजों की रिपोर्ट शनिवार की रात को प्राप्त हुई थी। इससे पहले प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी दो भारतीय निशानेबाजों का परीक्षण पॉजीटिव आया था।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सूत्रों ने कहा, ‘‘भारत के दो अन्य निशानेबाजों का वायरस के लिये किया गया परीक्षण पॉजीटिव आया है और रात में उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही इसका पता चला। ’’

शनिवार की सुबह को दो भारतीयों सहित तीन निशानेबाजों को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया था।

इन निशानेबाजों को अस्पताल भेजने से पहले अपने टीम होटल में अलग थलग कर दिया गया था। जो अन्य खिलाड़ी इन तीन निशानेबाजों के साथ होटल का कमरा साझा कर रहे थे उन्हें भी अलग थलग कर दिया गया है।

महासंघ के करीबी सूत्रों ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘प्रोटोकॉल के अनुसार निशानेबाजों को पृथकवास पर भेज दिया गया है।’’

वायरस का पहला मामला गुरुवार को आया था जबकि एक शीर्ष अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज को कोविड-19 के लिये पॉजीटिव पाया गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया गया था।

कोरिया, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, यूक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और तुर्की सहित 53 देशों के 294 निशानेबाज इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!