लाइव न्यूज़ :

डोलबर्ग के दो गोल से डेनमार्क ने वेल्स को 4-0 से हराया

By भाषा | Updated: June 27, 2021 12:15 IST

Open in App

एम्सटर्डम, 27 जून (एपी) कैस्पर डोलबर्ग के दो गोल से डेनमार्क ने यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में वेल्स के खिलाफ 4-0 की एकतरफा जीत दर्ज की।

डोलबर्ग ने 27वें और 48वें मिनट में गोल दागे। टीम की ओर दो अन्य गोल जोकिम माहले (88वें मिनट) और मार्टिन ब्रेथवेट (90 प्लस चार) ने किए।

इसी स्टेडियम में ठीक दो हफ्ते पूर्व टीम के पहले मैच के दौरान क्रिस्टियन एरिकसन मैदान पर बेहोश हो गए थे इसलिए यह जीत टीम के लिए काफी मायने रखती है जिसकी बदौलत टीम ने यूरो 2020 के अंतिम आठ में जगह बनाई।

एरिकसन को डेफिब्रिलेटर (एक प्रकार का चिकित्सा उपकरण) की सहायता से उबारा गया और कई दिन अस्पताल में बिताने के बाद वह पिछले हफ्ते घर लौटे।

एरिकसन और डोलबर्ग दोनों अयाक्स की ओर से खेलते थे। अयाक्स की टीम यहीं योहान क्रूफ एरेना में अपने घरेलू मैच खेलती है। मैच के दौरान 16000 दर्शक में से अधिकांश डेनमार्क की हौसलाअफजाई कर रहे थे।

डेनमार्क की टीम ने लगातार दूसरे मैच में चार गोल दागे। टीम ने टूर्नामेंट के शुरुआती दो मुकाबले गंवाने के बावजूद अपने पिछले मैच में रूस को 4-1 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था।

यूरोपीय चैंपियनशिप के इतिहास में डेनमार्क पहला देश है जिसने लगातार दो मैचों में चार गोल किए हैं।

डेनमार्क की टीम शनिवार को बाकू में होने वाले क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड और चेक गणराज्य के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!