लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन शुरू होने से पहले ही दो कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: January 16, 2021 14:34 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये लॉस एजिलिस से खिलाड़ियों , कोचों और अधिकारियों को लेकर यहां पहुंची चार्टर्ड फ्लाइट में दो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं ।

पॉजिटिव पाये गए व्यक्तियों में हवाई चालक दल का एक सदस्य और एक यात्री शामिल है जो खिलाड़ी नहीं है । इसके बावजूद अब इस उड़ान में मौजूद सारे यात्री 14 दिन होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे और खिलाड़ी अभ्यास नहीं कर पायेंगे ।

विक्टोरिया प्रांत के स्वास्थ्य विभाग ने एक बयान में कहा ,‘‘ हवाई चालक दल का एक सदस्य और आस्ट्रेलियाई ओपन का प्रतिभागी (जो खिलाड़ी नहीं है) कोरोना जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं ।’’

इसमें कहा गया ,‘‘ बाकी सभी 66 सहयात्रियों को करीबी संपर्क में आया माना जा रहा है ।ये अब पृथकवास छोड़कर अभ्यास नहीं कर सकेंगे । बाकी सभी चालक दल के सदस्य नेगेटिव आये हैं और अपने अपने श्हर बिना यात्रियों के जाने की अनुमति मिल गई है ।’’

आस्ट्रेलियाई ओपन के टूर्नामेंट निदेशक क्रेग टिले ने एक बयान में कहा कि उड़ान में मौजूद 24 खिलाड़ी 14 दिन तक होटल के अपने कमरे में रहेंगे जब तक उनकी रिपोर्ट नेगेटिव नहीं आ जाती ।

इस उड़ान में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिलऔर केइ निशिकोरि भी शामिल थे ।

आस्ट्रेलिया ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है । कोरोना महामारी के कारण सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम तीन सप्ताह की देरी से शुरू होगा ।

मेलबर्न के ‘हेराल्ड सन’ अखबार के अनुसार सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ईमेल भेज दिये गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा । इसके मायने हैं कि वे अभ्यास के लिये नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में व्यायाम के लिये रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!