लाइव न्यूज़ :

आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये चार्टर्ड फ्लाइट में दो कोरोना पॉजिटिव

By भाषा | Updated: January 16, 2021 09:41 IST

Open in App

मेलबर्न, 16 जनवरी (एपी) आस्ट्रेलियाई ओपन के लिये दुनिया भर से चार्टर्ड उड़ानों से यहां पहुंच रहे खिलाड़ियों और स्टाफ में से लॉस एजिलिस से आये जत्थे में दो कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं जिससे अब वह अगले 14 दिन तक होटल के कमरों से बाहर नहीं निकल सकेंगे ।

स्थानीय मीडिया के अनुसार पहले जत्थे में यहां पहुंचने वाले खिलाड़ियों में दो बार की चैम्पियन विक्टोरिया अजारेंका शामिल है । ये सभी लॉस एंजिलिस से यहां पहुंचे थे ।

आस्ट्रेलिया ओपन आठ फरवरी से शुरू होना है । कोरोना महामारी के कारण सत्र का पहला ग्रैंडस्लैम तीन सप्ताह की देरी से शुरू होगा ।

मेलबर्न के ‘हेराल्ड सन’ अखबार के अनुसार सभी खिलाड़ियों और अधिकारियों को ईमेल भेज दिये गए हैं कि उन्हें अपने होटल के कमरों में ही रहना होगा । इसके मायने हैं कि वे अभ्यास के लिये नहीं निकल सकेंगे और हर खिलाड़ी के कमरे में व्यायाम के लिये रखी गई बाइक पर ही वर्जिश करनी होगी ।

जिन दो खिलाड़ियों के नतीजे पॉजिटिव आये हैं, उनके नाम का खुलासा नहीं किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!