लाइव न्यूज़ :

एएफसी कप मुकाबले स्थगित होने से पूर्व एटीके मोहन बागान के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: May 9, 2021 16:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई एटीके मोहन बागान के दो खिलाड़ी प्रबीर दास और एसके साहिल मालदीव में एएफसी कप ग्रुप डी मुकाबले स्थगित किए जाने से घंटों पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए।

महाद्वीपीय फुटबॉल संचालन संस्था एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने इन मुकाबलों को स्थगित कर दिया है।

ग्रुप डी के मुकाबलों के लिए मालदीव की राजधानी माले के लिए यात्रा से पहले एटीके मोहन बागान की टीम के सभी सदस्यों का कोलकाता के निजी अस्पताल में कोविड-19 परीक्षण किया गया जिसमें ये दोनों पॉजिटिव पाए गए।

एएफसी के नियमों के अनुसार प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों को स्वदेश से रवानगी से दो दिन पहले कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होती है।

एटीके मोहन बागान टीम के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, प्रबीर दास और साहिल पॉजिटिव पाए गए हैं और इसलिए उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा। बाकी सभी के नतीजे नेगेटिव आए हैं।’’

एटीके मोहन बागान को सोमवार को माले के लिए रवाना होना था लेकिन एएफसी की घोषणा के बाद इस योजना को रद्द कर दिया गया है। एएफसी ने हालांकि मुकाबलों को स्थगित करने का कोई विशिष्ट कारण नहीं बताया।

एएफसी ने बिना कोई कारण बताए बयान में कहा, ‘‘एएफसी कप (दक्षिण) ग्रुप चरण के मैच अगले नोटिस तक अब स्थगित कर दिए गए हैं।’’

बयान के अनुसार, ‘‘एएफसी सभी प्रतिस्पर्धी क्लबों और अधिकारियों के संपर्क में है जिन्होंने मालदीव में प्रवेश नहीं किया है जिससे कि वे अपने यात्रा इंतजाम रद्द कर सकें।’’

एटीके मोहन बागान को 14 मई को ग्रुप डी के पहले मैच में इंडियन सुपर लीग की एक अन्य टीम बेंगलुरू एफसी और ईगल्स एफसी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!