लाइव न्यूज़ :

मालदीव में एएफसी कप मुकाबले से पूर्व एटीके मोहन बागान के दो खिलाड़ी कोविड पॉजिटिव

By भाषा | Updated: May 9, 2021 13:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मई एटीके मोहन बागान के दो खिलाड़ी प्रबीर दास और एसके साहिल एएफसी कप ग्रुप चरण मुकाबलों के लिए टीम के मालदीव रवाना होने से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।

ग्रुप डी के 14 मई से होने वाले मुकाबलों के लिए मालदीव की राजधानी माले के लिए यात्रा से पहले एटीके मोहन बागान की टीम के सभी सदस्यों का कोलकाता के निजी अस्पताल में कोविड-19 परीक्षण किया गया जिसमें ये दोनों पॉजिटिव पाए गए।

एएफसी के नियमों के अनुसार प्रतिस्पर्धी खिलाड़ियों को स्वदेश से रवानगी से दो दिन पहले कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट की जरूरत होती है। एटीके मोहन बागान को मालदीव के लिए सोमवार को रवाना होना है।

एटीके मोहन बागान टीम के एक सूत्र ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ‘‘हां, प्रबीर दास और साहिल पॉजिटिव पाए गए हैं और इसलिए उन्हें टीम से बाहर किया जाएगा। बाकी सभी के नतीजे नेगेटिव आए हैं।’’

एटीके मोहन बागान को 14 मई को ग्रुप डी के पहले मैच में एक अन्य इंडियन सुपर लीग टीम बेंगलुरू एफसी और ईगल्स एफसी के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ना है।

एटीके मोहन बागान की टीम को हालांकि फैसला करना है कि वे कोलकाता से कब रवाना होंगे क्योंकि मालदीव के खेल मंत्री अहमद माहलूफ ने आरोप लगाया है कि बेंगलुरू एफसी ने कोविड-19 नियमों का उल्लंघन किया और एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) से प्ले आफ रद्द करने और ग्रुप चरण के मुकाबले स्थगित करने को कहा।

एटीके मोहन बागान के सूत्र ने कहा, ‘‘हमें सोमवार को रवाना होना है लेकिन एएफसी को मालदीव के खेल मंत्री के पत्र के बाद हम ग्रुप चरण के मैचों की स्थिति को लेकर एएफसी से सूचना का इंतजार कर रहे हैं।’’

सूत्र ने कहा कि गोलकीपर अरिंदम भट्टाचार्य अपनी मां के कोविड पॉजिटिव पाए जाने के बावजूद टीम के साथ यात्रा करेंगे।

अगर ग्रुप मुकाबले होते हैं तो कप्तान रॉय कृष्णा 14 मई को होने वाले मुकाबले से पूर्व सीधे फिजी से मालदीव पहुंचेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!