सऊदी अरब में संयुक्त नौवें स्थान पर रही त्वेसा
By भाषा | Updated: November 9, 2021 15:02 IST2021-11-09T15:02:18+5:302021-11-09T15:02:18+5:30

सऊदी अरब में संयुक्त नौवें स्थान पर रही त्वेसा
रियाद, नौ नवंबर भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक ने अंतिम दौर में 68 का स्कोर बनाया जिससे वह आर्मको सऊदी लेडीज इंटरनेशनल गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त नौवें स्थान पर रही।
इस भारतीय खिलाड़ी ने पहले तीन दौर में 74-60-67 का स्कोर बनाया था। चार दौर के बाद उनका कुल स्कोर 10 अंडर 278 रहा।
भारत की अन्य गोल्फरों में अदिति अशोक ने भी अंतिम दौर में 68 का कार्ड खेला। वह नौ अंडर 279 के स्कोर के साथ संयुक्त 13वें स्थान पर रही। दीक्षा डागर कट से चूक गयी थी।
न्यूजीलैंड की लीडिया को ने अंतिम दौर में 65 का स्कोर बनाया और पांच शॉट की बढ़त से खिताब जीता।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।