लाइव न्यूज़ :

त्वेशा ने बोगी रहित 66 के स्कोर से कट हासिल किया

By भाषा | Updated: September 10, 2021 19:38 IST

Open in App

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड), 10 सितंबर भारतीय गोल्फर त्वेशा मलिक ने दूसरे दौर में शुक्रवार को बोगी रहित छह अंडर 66 के स्कोर के साथ  लेडीज यूरोपीय टूर के वीपी बैंक स्विस ओपन गोल्फ में कट हासिल करने में सफल रही।

पहले दौर में 73 का कार्ड खेलने वाली त्वेशा का कुल स्कोर पांच अंडर 137 है और फिलहाल 17वें स्थान पर है। दूसरे दौर में अभी कई खिलाड़ियों का खेल पूरा होना बाकी है।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पहले दौर में दो अंडर 70 का स्कोर करने वाली अदिति अशोक का दूसरे दौर में आठ होल के खेल के बाद एक अंडर का स्कोर था।

गौरिका बिश्नोई का दूसरे दौर में 15 होल के खेल के बाद स्कोर एक अंडर का है। पहले दौर में 73 का कार्ड खेलने वाली इस खिलाड़ी के कट हासिल करने की संभावना है।

वाणी कपूर (पहले दौर में 73) और अमनदीप द्राल (पहले दौर में 72) दूसरे दौर में 12 होल के खेल के बाद क्रमश: एक ओवर और दो ओवर का स्कोर किया है।

रिदिमा दिलावरी (पहले दौर में 75) और आस्था मदान (पहले दौर में 81) दूसरे दौर के शुरूआती तीन होल में निराशाजनक खेल जारी रहा और इनके कट में जगह बनाने की संभावना कम है।

इससे पहले शुरुआती दौर में अदिति संयुक्त 28वें स्थान के साथ सर्वश्रेष्ठ भारतीय थी। पिछले सप्ताह एलईटी एक्सेस सीरीज में संयुक्त चौथे स्थान पर रही अमनदीप ने पार 72 का स्कोर बनाया और वह संयुक्त 56वें स्थान पर थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!