त्वेसा छह अंडर 66 के कार्ड के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंची

By भाषा | Updated: May 29, 2021 20:21 IST2021-05-29T20:21:53+5:302021-05-29T20:21:53+5:30

Tvesa moves up to joint fifth with a six-under-66 | त्वेसा छह अंडर 66 के कार्ड के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंची

त्वेसा छह अंडर 66 के कार्ड के साथ संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंची

पिडमोंट (इटली), 29 मई भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक दूसरे दौर के आखिरी नौ होल में छह बर्डी लगाकर शनिवार को यहां इटैलियन ओपन में 52वें से संयुक्त पांचवें स्थान पर पहुंच गयी।

पहले दौर में दो ओवर 74 का स्कोर करने वाली त्वेसा का दो दौर के बाद चार अंडर का स्कोर है। उन्होंने आखिरी नौ होल में छह अंडर 30 का शानदार स्कोर किया।

चोट से वापसी कर रही दीक्षा डागर की भी कट हासिल करने की संभावना है। उन्होंने दूसरे दौर में एक ओवर 73 का कार्ड खेला जिससे उनका कुल स्कोर तीन ओवर का है। वह संयुक्त रूप से 56वें स्थान पर है लेकिन अभी कई खिलाड़ियों का खेल बाकी है।

पहले दौर में पांच ओवर 77 का कार्ड खेलने वाली आस्था मदान ने दूसरे दौर में अभी खेल शुरू नहीं किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tvesa moves up to joint fifth with a six-under-66

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे