त्वेसा संयुक्त 32वें और दीक्षा 53वें स्थान पर रही
By भाषा | Updated: July 4, 2021 11:14 IST2021-07-04T11:14:11+5:302021-07-04T11:14:11+5:30

त्वेसा संयुक्त 32वें और दीक्षा 53वें स्थान पर रही
अर्नहेम (नीदरलैंड), चार जुलाई भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक लगातार दूसरे दिन एक अंडर 71 का स्कोर बनाकर बिग ग्रीन एग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त 32वें स्थान पर रही।
एक अन्य भारतीय खिलाड़ी दीक्षा डागर ने तीन ओवर पार के स्कोर के बाद इवन पार 72 का कार्ड खेला और वह संयुक्त 53वें स्थान पर रही। वाणी कपूर और आस्था मदान इससे पहले कट से चूक गयी थी।
आस्ट्रेलिया की स्टेफनी किरियाको ने अंतिम दौर में 67 का कार्ड खेला और लेडीज यूरोपीय टूर में अपना दूसरा खिताब जीता। इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने चारों दौर में अच्छा प्रदर्शन किया तथा 66, 72, 65 और 67 के स्कोर बनाये।
त्वेसा ने पांच बर्डी बनायी लेकिन इस बीच चार बोगी भी की। दीक्षा ने तीन बर्डी बनाने के साथ इतनी ही बोगी भी की।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।