लाइव न्यूज़ :

त्वेसा और अदिति स्विस लेडिज ओपन में संयुक्त 22वें स्थान पर

By भाषा | Updated: September 11, 2021 14:45 IST

Open in App

होल्जहौसर्न (स्विट्जरलैंड), 1 सितंबर भारतीय गोल्फर त्वेसा मलिक दूसरे दौर में शुक्रवार को बोगी रहित छह अंडर 66 के स्कोर से हमवतन अदिति अशोक के साथ लेडीज यूरोपीय टूर के वीपी बैंक स्विस ओपन गोल्फ में संयुक्त रूप से 22वें स्थान पर है।

पहले दौर में 73 का कार्ड खेलने वाली त्वेसा का कुल स्कोर पांच अंडर 139 है और वह अदिति के साथ संयुक्त 22वें स्थान पर है।  पहले दौर में दो अंडर 70 का स्कोर करने वाली अदिति ने दूसरे दौर में तीन अंडर 69 का स्कोर किया।

खराब मौसम के कारण हालांकि कई खिलाड़ी शनिवार को अपने दूसरे दौर का खेल पूरा करेंगे।

अन्य भारतीय खिलाड़ियों में पहले दौर में 73 का स्कोर करने वाली गौरिका बिश्नोई का दूसरे दौर में 69 का कार्ड खेला। वह दो अंडर 140 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 36वें स्थान पर है।

वाणी कपूर (73, 72) भी संयुक्त 61 वें स्थान के साथ कट में जगह बनाने में सफल रही।

अमनदीप द्राल (72, 75), रिदिमा दिलावड़ी (75, 75) और आस्था मदान (81, 84) कट में जगह बनाने में विफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!