लाइव न्यूज़ :

टीटीएफआई ने मनिका के फिक्सिंग के आरोप पर चर्चा के लिये कार्यकारी समिति की बैठक बुलायी

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ सितंबर भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने स्टार खिलाड़ी मनिका बत्रा के राष्ट्रीय कोच सौम्यदीप रॉय के खिलाफ मैच फिक्सिंग के आरोपों पर चर्चा के लिये शनिवार को कार्यकारी समिति की बैठक बुलायी है।

टीटीएफआई के कारण बताओ नोटिस के जवाब में मनिका ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय कोच ने उन्हें मार्च में ओलंपिक क्वालीफायर के दौरान अपना मैच गंवाने को कहा था। महासंघ ने रॉय से लिखित जवाब मांगा था जो उन्होंने सौंप दिया है।

टीटीएफआई सचिव अरूण बनर्जी ने गुरूवार को पीटीआई से कहा, ‘‘इस मुद्दे पर वर्चुअल बैठक में चर्चा की जायेगी और मैं एक जांच पैनल गठित करने का भी प्रस्ताव दूंगा लेकिन समिति अंतिम फैसला करेगी। ’’

टीटीएफआई अध्यक्ष और हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के भी बैठक में हिस्सा लेने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि सोनीपत में चल रहे राष्ट्रीय शिविर में मनिका को छोड़कर सभी खिलाड़ी पहुंच गये हैं जबकि जी साथियान भी एक या दो दिन में पहुंच जायेंगे जो पोलैंड में ट्रेनिंग करना चाहते थे।

हाल में महासंघ ने बड़ी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिये शिविर में खिलाड़ियों का शामिल होना अनिवार्य कर दिया था। इस महीने के अंत में दोहा में एशियाई चैम्पियनशिप आयोजित की जायेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘नियम बहुत स्पष्ट हैं। चयन के लिये उपलब्ध होने के लिये आपको शिविर में हिस्सा लेना होगा। ’’

महासंघ कोविड-19 महामारी के चले और कुछ अन्य कारणों से पिछले तीन साल से ज्यादा समय से विदेशी कोच नियुक्त नहीं कर सकी है और वह जल्द से जल्द विदेशी कोच लाना चाहेगी। खिलाड़ियों के पास 2018 एशियाई खेलों के बाद से कोई पूर्णकालिक कोच नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!