लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 का सामना करने वाले खिलाड़ियों, कोचों के लिए वित्तीय सहायत की घोषणा की टीटीएफआई ने

By भाषा | Updated: May 21, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 मई भारतीय टेबल टेनिस महासंघ (टीटीएफआई) ने कोविड-19 से प्रभावित पूर्व और मौजूदा भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के लिए शुक्रवार को वित्तीय सहायता की घोषणा की।

इसी हफ्ते हुई टीटीएफआई के कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह फैसला किया गया था।

पूर्व सचिव और टीटीएफआई के सलाहकार एमपी सिंह ने पीटीआई को बताया, ‘‘हम कोविड-19 से प्रभावित सभी भारतीय खिलाड़ियों (शीर्ष 16) की मदद करेंगे। जिसे आक्सीजन की जरूरत है उसे एक लाख, गंभीर रूप से बीमार को दो लाख और निधन की स्थिति में उसके परिवार को तीन लाख रुपये दिए जाएंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय टीम से जुड़े रहे सभी कोच भी इस पहल के अंतर्गत आएंगे।’’ सिंह ने कहा, ‘‘यह सभी के लिए चुनौतीपूर्ण समय है और प्रभावित खिलाड़ियों और कोचों के लिए हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।’’

कोविड-19 के कारण पिछले दो महीने में दो पूर्व खिलाड़ियों का निधन हो गया है।

पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुहास कुलकर्णी (68) और अर्जुन पुरस्कार विजेता वी चंद्रशेखर (64) का इस घातक संक्रमण से जूझने के बाद निधन हो गया।

किसी भी मौजूदा खिलाड़ी ने हालांकि अब तक इस महामारी से संक्रमित होने की जानकारी नहीं दी है।

सिंह ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी से जुड़ी स्थिति में सुधार के बाद टीटीएफआई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम पर काम करना शुरू करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!