लाइव न्यूज़ :

सिटसिपास पांच सेट तक चले मैच में ज्वेरेव को हराकर फ्रेंच ओपन के फाइनल में

By भाषा | Updated: June 11, 2021 23:11 IST

Open in App

पेरिस, 11 जून (एपी) पांचवें वरीय स्टेफानोस सिटसिपास शुक्रवार को यहां फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में एलेक्सजैंडर ज्वेरेव के खिलाफ पांच सेट तक चले मैच में जीत दर्ज कर ग्रैंडस्लैम में पहली बार फाइनल में पहुंच गये।

कोर्ट फिलिप चाट्रियर पर साढ़े तीन घंटे से ज्यादा समय तक चले मुकाबले में सिटसिपास ने ज्वेरेव को 6-3, 6-3, 4-6, 4-6, 6-3 से शिकस्त दी। अब रविवार को सिटसिपास का सामना 13 बार के रोलां गैरां चैम्पियन नडाल और शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा।

नडाल और जोकोविच शुक्रवार को 58वीं बार एक दूसरे से भिड़ रहे हैं।

दोपहर को आसमान में बादल छाये हुए थे और सिटसिपास ने अपने मजबूत रिटर्न के साथ छठी वरीयता प्राप्त ज्वेरेव की लगातार सहज गलतियों की वजह से सेमीफाइनल के अंत में जीत हासिल की।

सिटसिपास ग्रैडस्लैम के एकल फाइनल में पहुंचने में यूनान के पहले खिलाड़ी होंगे और साथ ही 2008 में नडाल के बाद फ्रेंच ओपन के खिताबी मैच में पहुंचने वाले युवा खिलाड़ी भी होंगे। नडाल ने 2008 चैम्पियनशिप खिताब अपने 22वें जन्मदिन के पांच दिन बाद जीता था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!