लाइव न्यूज़ :

सितसिपास ने नेशनल बैंक ओपन में खाचानोव को हराकर मनाया जन्मदिन का जश्न

By भाषा | Updated: August 13, 2021 14:27 IST

Open in App

टोरंटो, 13 अगस्त (एपी) स्टेफानोस सितसिपास ने नेशनल बैंक ओपन के अंतिम-16 मुकाबले में  कारेन खाचानोव को आसानी से  हराकर अपने 23वें जन्मदिन का जश्न मनाया।

सितसिपास ने रूस के खिलाड़ी को  6-2, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की जहां उनका सामना छठी वरीयता प्राप्त नार्वे के कैस्पर रूड से होगा।

रूड ने एक अन्य मुकाबले में सर्बिया के दुसान लाजोविच को 6-4, 6-3 से हराया।

यूनान (ग्रीस) के तीसरे वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी को दर्शकों का पूरा साथ मिला जो ‘जन्मदिन मुबारक हो’ के नारे लगा रहे थे। उन्हें मुकाबले के बाद केक भेंट किया गया।

फेंच ओपन के फाइनल में नोवाक जोकोविच से पांच सेट के मुकाबले में हारने वाले सितसिपास ने इस जीत के बाद कहा, ‘‘ यह उन शानदार भावनाओं में से है जिसे आप टेनिस कोर्ट पर महसूस कर सकते है।’’

रूस के शीर्ष वरीय दानिल मेदवेदेव ने ऑस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को 6-2, 6-4 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की, जहां उनका समाना सातवीं वरीयता प्राप्त पोलैंड के हुबर्ट हुर्काज से होगा। हुर्काज ने जॉर्जिया के निकोलोज बेसिलाशविली को 6-7, 6-4, 6-4 से मात दी।

चौथी वरीयता प्राप्त अमेरिका के जॉन इस्नर, फ्रांस के गाएल मोंफिल्स, अमेरिका के रीले ओपेल्का और  स्पेन के रॉबर्ट बॉटिस्टा अगुट भी अपने मुकाबले जीतकर अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!