लाइव न्यूज़ :

सिटसिपास ने मेदवेदेव को हराया, सेमीफाइनल में जेवरेव से भिड़ेंगे

By भाषा | Updated: June 9, 2021 10:45 IST

Open in App

पेरिस, नौ जून (एपी) स्टेफनोस सिटसिपास और अलेक्सांद्र जेवरेव ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरुष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनायी जहां ये दोनों एक दूसरे के आमने सामने होंगे।

इन दोनों को भविष्य का स्टार माना जाता है। राफेल नडाल और नोवाक जोकोविच के बीच 2008 के सेमीफाइनल के बाद यह पहला अवसर है जबकि रोलां गैरां पर अंतिम चार में दो युवा खिलाड़ी एक दूसरे का सामना करेंगे।

पांचवी वरीयता प्राप्त सिटसिपास ने दूसरे वरीय डेनिल मेदवेदेव को 6-3, 7-6 (3), 7-5 से हराकर चौथी बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्हें केवल दूसरे सेट में संघर्ष करना पड़ा जब​ 5—4 के स्कोर पर मेदवेदेव दो सेट प्वाइंट का फायदा नहीं उठा पाये थे।

पिछले साल यूएस ओपन के फाइनल में जगह बनाने वाले जेवरेव ने 46वी रैंकिंग के अलेजांद्रो डेविडोविच फोकिना को 6-4, 6-1, 6-1 से पराजित किया। यह तीसरा अवसर है जबकि जेवरेव ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में पहुंचे हैं।

यूनान के सिटसिपास 22 वर्ष के जबकि जर्मनी के जेवरेव 24 वर्ष के हैं। इन दोनों ने इस साल लाल बजरी पर मास्टर्स 1000 खिताब जीता था।

पुरुष वर्ग के दो अन्य क्वार्टर फाइनल जोकोविच और मैटियो बेरेटिनी तथा 13 बार के चैंपियन नडाल और डिएगो श्वार्जमैन के बीच खेले जाएंगे।

महिला वर्ग में रूस की 31वीं वरीय एनस्तेसिया पावलिचेनकोवा और स्लोवानिया की 85वी रैंकिंग की तमारा जिदानसेक ने पहली बार ग्रैंडस्लैम सेमीफाइनल में जगह बनायी।

पावलिचेनकोवा इससे पहले छह बार ग्रैंडस्लैम क्वार्टर फाइनल में हारी थी लेकिन मंगलवार को वह युगल में अपनी जोड़ीदार इलेना रिबाकिना को एक संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (2), 6-2, 9-7 से हराने में सफल रही। जिदानसेक ने 33वीं रैंकिंग की पाउल बाडोसा को 7-5, 4-6, 8-6 से हराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!