लाइव न्यूज़ :

त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने चौथी जीत दर्ज की, रॉयल्स ने प्ले-ऑफ की उम्मीदें जीवंत रखीं

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:00 IST

Open in App

सेंट किट्स एवं नेविस, आठ सितंबर गत चैम्पियन त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने जमैका तलावाह को 75 रन से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) के इस चरण में अपनी चौथी जीत दर्ज की।

एक अन्य मैच में बारबाडोस रॉयल्स ने गुयाना एमेजन वारियर्स पर 45 रन की जीत से प्ले-ऑफ में पहुंचने की उम्मीद बरकरार रखी है।

बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद त्रिनबागो नाइट राइडर्स को शुरू में रन जुटाने में परेशानी हुई। इमाद वसीम और वीरासैमी पेरमॉल ने उसके बल्लेबाजों पर अंकुश लगाये रखा।

लेकिन अंत में कप्तान कीरोन पोलार्ड और टिम सीफर्ट की बदौलत टीम चार विकेट पर 167 रन का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। इन दोनों ने अंतिम ओवर में 28 रन जोड़े।

अठारहवें ओवर में क्रीज पर उतरे सीफर्ट ने मैच का रूख ही बदल दिया, उन्होंने महज आठ गेंद में 24 रन ठोकने के अलावा पोलार्ड के साथ 20 गेंद में 62 रन की साझेदारी निभायी।

सुनील नारायण, रवि रामपॉल और अली खान की गेंदबाजी के सामने जमैका तलावाह को साझेदारियां बनाने में परेशानी हुई और टीम 92 रन पर सिमट गयी।

वहीं बारबाडोस रॉयल्स ने टूर्नामेंट में अपनी दूसरी जीत हासिल की और उसे अभी तीन ग्रुप मैच और खेलने हैं।

रॉयल्स ने बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तेजी से रन जुटाने शुरू किये और पावरप्ले में जॉनसन चार्ल्स (40) और काइल मेयर्स (36) की मदद से 67 रन जोड़ लिये।

एमेजन वारियर्स ने हालांकि मेयर्स और आजम खान के विकेट झटककर रन गति पर नियंत्रण बनाने की कोशिश की लेकिन ग्लेन फिलिप्स और स्मिट पटेल के बीच 48 रन की भागीदारी से रन जुटते रहे।

फिलिप्स 44 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे। उनका जेसन होल्डर ने सात गेंद में 22 रन बनाकर अच्छा साथ निभाया। इससे टीम आठ विकेट पर 185 रन बनाने में सफल रही।

रोमारियो शेपर्ड ने चार ओवर में 31 रन देकर तीन विकेट चटकाये।

इसके जवाब में वारियर्स ने पावरप्ले में तीन विकेट खो दिये और उसका स्कोर छह ओवर में तीन विकेट पर 39 रन था। मोहम्मद हफीज ने 25 गेंद में 30 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की लेकिन एशले नर्स की गेंद पर स्मिट पटेल ने उनके स्टंप उखाड़ दिये।

इससे एमेजन वारियर्स को जीत के लिये 65 गेंद में 115 रन बनाने थे। दबाव शोएब मलिक पर था और वह भी नईम यंग की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में आउट हो गये और टीम के लिये कोई उम्मीद नहीं बची।

फिर अंत में ओडियन स्मिथ ने टीम के हार के अंतर को कम करने में मदद की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!