लाइव न्यूज़ :

पोलार्ड, खान के शानदार प्रदर्शन से त्रिनबागो नाइट राइडर्स सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: September 13, 2021 11:42 IST

Open in App

बासेटेरे, 13 सितंबर कीरोन पोलार्ड (51) और अली खान (तीन विकेट) के शानदार प्रदर्शन के दम पर त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने मेजबान सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स को चार विकेट से हराकर कैरेबियाई प्रीमियर लीग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया ।

टीकेआर लीग चरण के बाद अंकतालिका में शीर्ष पर रही । अब उनका सामना पहले सेमीफाइनल में मंगलवार को सेंट लूसिया किंग्स से होगा जबकि पैट्रियट्स और गयाना अमेजन वारियर्स दूसरे सेमीफाइनल में भिड़ेंगे ।

पैट्रियट्स की शुरूआत धीमी रही और क्रिस गेल पांच रन बनाकर आउट हो गए । जोशुआ डा सिल्वा ने 45 गेंद में 50 रन बनाये लेकिन टीम के लिये कोई बड़ी साझेदारी नहीं बन सकी । शेरफान रदरफोर्ड और ड्वेन ब्रावो ने 25 . 25 रन की पारी खेली लेकिन दोनों दस गेंद के अंतर में आउट हो गए । पैट्रियट्स ने सात विकेट पर 147 रन बनाये । टीकेआर के लिये खान ने 19 रन देकर तीन विकेट लिये ।

टीकेआर की शुरूआत भी धीमी रही लेकिन पहले छह ओवर में एकमात्र विकेट लैंडल सिमंस के रूप में गिरा जिन्हें फेबियन एलेन ने आउट किया । पोलार्ड ने हालांकि 20 गेंद में 50 रन बनाकर टीकेआर की जीत तय कर दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!