लाइव न्यूज़ :

अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका मैच से पहले माराडोना को श्रृद्धांजलि

By भाषा | Updated: June 15, 2021 13:14 IST

Open in App

रियो दि जिनेरियो, 15 जून (एपी) चिली के खिलाफ अर्जेंटीना के कोपा अमेरिका फुटबॉल मैच से पहले महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना को श्रृद्धांजलि दी गई ।

निल्टन सांतोस स्टेडियम पर कोई दर्शक मौजूद नहीं थे । दक्षिण अमेरिका फुटबॉल की शीर्ष ईकाई कोनमेबोल ने इस श्रृद्धांजलि का आयोजन किया था । माराडोना का 60 वर्ष की उम्र में नवंबर में निधन हो गया था ।

तीन मिनट का वीडियो ‘ लिव इज लाइफ ’ गीत के साथ कोनमेबाल के सोशल मीडिया चैनलों पर साझा किया गया । यह वही गीत है जो 1989 में बायर्न म्युनिख के खिलाफ युएफा कप सेमीफाइनल से पहले नपोली के लिये अभ्यास करते माराडोना के मशहूर वीडियो के साथ बजता आया है ।

वीडियो में माराडोना को अर्जेंटीनोस जूनियर्स, बोका जूनियर्स, बार्सीलोना, नपोली, सेविला, न्यूवेल्स ओल्ड बॉयज और अर्जेंटीना टीमों के लिये अलग अलग जर्सी में खेलते दिखाया गया । इसमें उनके कैरियर के कुछ खास पलों की झलक भी थी मसलन बचपन में विश्व कप खेलने की इच्छा जताते माराडोना, 1986 में मैक्सिको के राष्ट्रपति से ट्रॉफी लेते हुए और उसी विश्व कप में इंग्लैंड के खिलाफ उनके गोल ।

यह श्रृद्धांजलि उन्हें अर्जेंटीना में दी जानी थी लेकिन ऐन मौके पर अर्जेंटीना टूर्नामेंट की सह मेजबानी से हट गया और ब्राजील को मेजबान बनाया गया ।

वीडियो के आखिर में 2001 में बोका जूनियर्स को विदा देते माराडोना का भाषण दिखाया गया । इसमें उन्होंने कहा था ,‘‘ यह जश्न कभी खत्म नहीं हो । मेरे लिये आपका यह प्यार हमेशा बना रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!