लाइव न्यूज़ :

भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों के लिये मुश्किल ड्रा, शरत-मनिका शुरूआती मैच में तीसरे वरीय से भिड़ेंगे

By भाषा | Updated: July 21, 2021 20:38 IST

Open in App

तोक्यो, 21 जुलाई भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ियों को बुधवार को तोक्यो ओलंपिक में मुश्किल ड्रा मिला जिसमें शरत कमल और मनिका बत्रा की जोड़ी को शुरूआती मुकाबले में ही तीसरी वरीय जोड़ी से भिड़ना होगा।

शरत और मनिका शनिवार को लिन युन जू और चेंग आई चिंग की चीनी ताइपे की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेंगे।

हालांकि मनिका (62 रैंकिंग) को एकल के पहले दौर में आसान ड्रा मिला है जिसमें वह ब्रिटेन की हो टिन टिन से भिड़ेंगी जो उनसे रैंकिंग में 32 पायदान नीचे हैं।

अगर वह पहली बाधा पार कर लेती हैं तो उनकी भिड़ंत फिर यूक्रेन की मार्गरीटा पेसोत्सका से होगी।

शरत और मनिका ने मार्च में एशियाई ओलंपिक क्वालीफिकेशन टूर्नामेंट के फाइनल में कोरिया के सांग सु ली और जिही जनियोन की आठवीं रैंकिंग की जोड़ी को हराकर मिश्रित युगल में ओलंपिक कोटा पक्का किया था।

पुरूषों के ड्रा में शरत और साथियान ज्ञानशेखरन को क्रमश: 20वीं और 26वीं वरीयता मिली है और दोनों को पहले दौर में बाई मिली है। उनके दूसरे दौर के प्रतिद्वंद्वी का पता पहले दौर के मैचों से होगा।

दोनों के लिये आगे की राह आसान नहीं होगी क्योंकि शरत अपना मुकाबला जीतने के बाद तीसरे दौर में रियो ओलंपिक के चैम्पियन चीन के मा लोंग (दूसरे वरीय) से भिड़ सकते हैं।

साथियान अगर दूसरे दौर का मैच जीत जाते हैं तो वह तीसरे वरीय जापान के तोमोकाजू हारिमोटो के सामने हो सकते हैं।

वहीं महिला एकल में सुर्तिथा मुखर्जी पहले दौर में स्वीडन की लिंडा बर्गस्ट्रोम से भिड़ेंगी और जीतने की स्थिति में यह भारतीय पुर्तगाल की यु फु के सामने होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!