लाइव न्यूज़ :

विश्व कप से पहले शीर्ष निशानेबाज कोविड से संक्रमित

By भाषा | Updated: March 19, 2021 11:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 मार्च आईएसएसएफ विश्व कप शुरू होने से ठीक पहले एक शीर्ष अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज का कोविड-19 परीक्षण पॉजीटिव पाया गया है और उन्हें अभी अस्पताल में अलग थलग रखा गया है।

निशानेबाज की पहचान उजागर नहीं की गयी है।

भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) के सचिव राजीव भाटिया ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘विश्व कप शुरू होने से पहले एक निशानेबाज का कोविड-19 का परीक्षण पॉजीटिव पाया गया है। उन्हें अस्पताल भेज दिया गया है।’’

इस निशानेबाज के साथियों और सहयोगी स्टाफ का परीक्षण हालांकि नेगेटिव आया है।

इस निशानेबाज का पहले हवाई अड्डे और बाद में गुरुवार को फिर से परीक्षण किया गया था।

एनआरएआई अधिकारी ने कहा कि निशानेबाज में बीमारी के कोई लक्षण नहीं हैं और वह निशानेबाजी रेंज में नहीं आया था।

टूर्नामेंट शुक्रवार से डा. कर्णी सिंह निशानेबाजी रेंज में शुरू होगा। कोरिया, सिंगापुर, अमेरिका, ब्रिटेन, ईरान, यूक्रेन, फ्रांस, हंगरी, इटली, थाईलैंड और तुर्की सहित 53 देशों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!