लाइव न्यूज़ :

शीर्ष वरीयता प्राप्त हालेप, कोंटावीट आसान जीत से अगले दौर में

By भाषा | Updated: October 28, 2021 10:26 IST

Open in App

क्लूज नापोका (रोमानिया), 28 अक्टूबर (एपी) शीर्ष वरीयता प्राप्त सिमोना हालेप ने हमवतन रोमानियाई खिलाड़ी इलेना गैब्रियला रूज को 6-1, 6-2 से हराकर ट्रांसिल्वेनिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बनायी।

रूज रोमानिया की उन युवा खिलाड़ियों में शामिल हैं जो हालेप से प्रभावित हैं। उन्होंने जुलाई में हैम्बर्ग में अपने करियर का पहला खिताब जीता था और फिर पालेर्मो में फाइनल में पहुंची थी। उसी महीने उन्होंने विश्व रैंकिंग में शीर्ष 100 में जगह बनायी थी।

अब तक रोमानियाई खिलाड़ियों के खिलाफ प्रत्येक मैच जीतने वाली हालेप का अगला मुकाबला रूस की वारवरा ग्रेचेवा से होगा।

दूसरी वरीयता प्राप्त एनेट कोंटावीट ने सर्बियाई क्वालीफायर अलेक्सांद्रा क्रूनिच को 6-3, 7-5 इंडोर टूर्नामेंटों में लगातार 11वीं जीत दर्ज की।

इस बीच उक्रेन की लेसिया सुरेंको ने रूस की अनस्तेसिया गासनोवा को 6-2, 7-5 से और रोमानिया की जैकलिन क्रिस्टियन ने अजला टोमजानोविच को 7-6 (5), 7-5 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!