लाइव न्यूज़ :

शीर्ष वरीयता प्राप्त सिटसिपास, जेवरेव सीधे सेटों में जीते

By भाषा | Updated: October 27, 2021 11:16 IST

Open in App

वियना, 27 अक्टूबर (एपी) स्टेफनोस सिटसिपास ने तीन सेट प्वाइंट बचाकर एरेस्टे बैंक ओपन टेनिस टूर्नामेंट में ग्रिगोर दिमित्रोव को 7-6 (6), 6-4 से हराया जबकि ओलंपिक चैंपियन अलेक्सांद्र जेवरेव भी सीधे सेटों में जीत दर्ज करके आगे बढ़ने में सफल रहे।

जेवरेव दूसरे सेट में एक समय 2-5 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने अच्छी वापसी की ओर फिलिप क्राजिनोविच को 6-2, 7-5 से हराया।

शीर्ष वरीयता प्राप्त सिटसिपास पहले सेट के टाईब्रेकर में एक समय 6-3 से पीछे चल रहे थे लेकिन इसके बाद उन्होंने लगातार पांच अंक बनाकर यह सेट अपने नाम किया और फिर दूसरे सेट में पहले मैच प्वाइंट पर ही जीत दर्ज की।

यूनान के इस खिलाड़ी का अगला मुकाबला फ्रांसिस टिफो से होगा जिन्होंने डुसान लाजोविच को 6-4, 6-4 से पराजित किया।

अन्य मैचों में चौथी वरीयता प्राप्त कास्पर रुड ने लॉयड हैरिस को 7-5, 7-6 (2) से और कैमरन नोरी ने मार्टन फुस्कोविक्स को 7-6 (4), 6-1 से हराया।

छठी वरीयता प्राप्त फेलिक्स ऑगर-अलियासिम ने रिकार्डस बेरंकिस को 6-3, 6-2 से जबकि वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले आस्ट्रियाई डेनिस नोवाक ने इटली के क्वालीफायर जियानलुका मैगर को 7-6 (4), 7-6 (4) से पराजित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!