लाइव न्यूज़ :

शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी एश बार्टी कूल्हे की चोट के कारण फ्रेंच ओपन से रिटायर

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:14 IST

Open in App

पेरिस, तीन जून (एपी) शीर्ष रैंकिंग की एश बार्टी को बायें कूल्हे की चोट के कारण गुरूवार को फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के दूसरे दौर के मैच से रिटायर होना पड़ा।

उनकी यह चोट क्ले कोर्ट ग्रैंडस्लैम से पहले ट्रेनिंग के दौरान उभर गयी थी। आस्ट्रेलिया की 2019 की चैम्पियन बार्टी दूसरे दौर में पोलैंड की प्रतिद्वंद्वी मैग्डा लिनेटे के खिलाफ 6-1 2-2 से पिछड़ रही थीं और इसके बाद उन्होंने इशारा किया कि वह आगे नहीं खेल पायेंगी।

बार्टी ने कहा, ‘‘यह निराशानजक है। ’’

फ्रेंच ओपन की तैयारियों के लिये बार्टी ने क्ले कोर्ट पर 13 मैच खेले थे जिसमें उन्होंने 11 में जीत हासिल की थी।

जब उन्होंने मैच शुरू किया था तब उनके पैर में पट्टियां बंधी हुई थीं और वह ठीक से चल भी नहीं पा रही थीं। उन्होंने शुरूआती सेट में मेडिकल टाइमआउट भी लिया।

उन्हें पहले दौर में अमेरिका की बनार्नाडा पेरा के खिलाफ जीत में भी काफी मुश्किल हुई थी और उन्होंने इसके बाद कहा था कि वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं।

बार्टी ने कहा, ‘‘हमने सब कुछ किया, हम जो कर सकते थे वो किया ताकि मैं खेल सकूं। यह कोई चमत्कार ही था कि हम पहले दौर में कोर्ट पर उतर सके। लेकिन आज भी यह बेहतर नहीं था और फिर स्थिति काफी खराब हो गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!