लाइव न्यूज़ :

गोलाफेंक में तूर और भालाफेंक में रानी फाइनल में नहीं पहुंच सके

By भाषा | Updated: August 3, 2021 18:34 IST

Open in App

तोक्यो, तीन अगस्त एशियाई रिकॉर्डधारी शॉटपुट (गोलाफेंक) खिलाड़ी तेजिंदर पाल सिंह तूर और भालाफेंक खिलाड़ी अन्नु रानी तोक्यो ओलंपिक में अपनी अपनी प्रतिस्पर्धा में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद फाइनल में जगह बनाने में नाकाम रहे ।

फाइनल के प्रबल दावेदार माने जा रहे तूर ओलंपिक क्वालीफिकेशन में ग्रुप ए में 13वें स्थान पर रहकर फाइनल में जगह बनाने से चूक गए ।

उन्होंने जून में इंडियन ग्रां प्री में 21 . 49 मीटर के सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत प्रदर्शन के साथ ओलंपिक के लिये क्वालीफाई किया था । वह ओलंपिक में पहले प्रयास में ही वैध थ्रो फेंक सके जो 19 . 99 मीटर का था । वह 16 प्रतियोगियों में 13वें स्थान पर रहे । कंधे पर पट्टी बांधकर खेलने वाले तूर के दो प्रयास अवैध रहे ।

तूर दूसरे क्वालीफिकेशन (ग्रुप बी) से पहले ही बाहर हो गए । दोनों क्वालीफाइंग दौर में 21 . 20 मीटर पार करने वाले या कम से कम 12 प्रतियोगी फाइनल में पहुंचे ।

अन्नु रानी भाला फेंक स्पर्धा के फाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायी और 54.04 मीटर के निराशाजनक प्रदर्शन के साथ 14वें स्थान पर रही। अन्नु ने 14 खिलाड़ियों के ग्रुप ए में 50.35 मीटर भाला फेंककर शुरुआत की और अपने दूसरे प्रयास में 53.19 मीटर की दूरी तय की।

इस 29 वर्षीय एथलीट को 12 खिलाड़ियों के फाइनल में जगह बनाने के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करने की जरूरत थी लेकिन वह 63 मीटर के स्वत: क्वालीफिकेशन संख्या के करीब भी नहीं पहुंच पायी।

अन्नु का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 63.24 मीटर है जो उन्होंने इस साल फेडरेशन कप में हासिल किया था।

पोलैंड की मारिया आंद्रेजिक एकमात्र एथलीट रही जिन्होंने पहले प्रयास में ही 65.25 मीटर भाला फेंककर स्वत: क्वालीफाई किया। नियमों के अन्नुसार 63 मीटर भाला फेंकने वाले या सर्वश्रेष्ठ 12 खिलाड़ियों को फाइनल में जगह मिलती है।

भाला फेंक में अब सभी की निगाहें पुरुष वर्ग में नीरज चोपड़ा पर टिकी रहेगी जिनकी स्पर्धा बुधवार को है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!