लाइव न्यूज़ :

एंडी मरे को हराकर टॉमी पॉल स्टाकहोम ओपन के सेमीफाइनल में

By भाषा | Updated: November 12, 2021 12:20 IST

Open in App

स्टाकहोम, 12 नवंबर (एपी) टॉमी पॉल ने पूर्व नंबर एक टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे के वापसी के प्रयास को विफल करते हुए 6-2 3-6 6-3 से जीत दर्ज कर स्टाकहोम ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

दो बार के विम्बलडन चैम्पियन मरे की डबल फाल्ट की गलती से पॉल निर्णायक सेट में बढ़त बनाकर जीत हासिल करने में सफल रहे।

पॉल का सामना अब अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से होगा जो डैन इवान्स को 1-6, 6-1, 6-1 से हराकर सेमीफाइनल में पहुंचे।

इससे पहले फेलिक्स ऑगर एलियासिमे ने बोटिक डि जांडशुल्प पर 6-4 6-3 की जीत से सत्र के पांचवें सेमीफाइनल में जगह सुनिश्चित की थी जिसमें उनका सामना गत चैम्पियन डेनिस शापोवालोस से होगा जिन्होंने आर्थर रिंडर्कनेक को 4-6, 6-3, 7-5 से हराया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!