टॉमी पॉल और सैम क्वेरी की डेलरे बीच में आसान जीत

By भाषा | Updated: January 8, 2021 08:45 IST2021-01-08T08:45:24+5:302021-01-08T08:45:24+5:30

Tommy Paul and Sam Quarry's easy win in Delray | टॉमी पॉल और सैम क्वेरी की डेलरे बीच में आसान जीत

टॉमी पॉल और सैम क्वेरी की डेलरे बीच में आसान जीत

डेलरे बीच (अमेरिका), आठ जनवरी (एपी) टॉमी पॉल ने अपने घरेलू कोर्ट का पूरा फायदा उठाकर डेलरे बीच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दौर में दक्षिण कोरिया के जी सुंग नाम को 6-1, 6-4 से हराया।

डेलरे बीच में रहने वाले पॉल विश्व रैंकिंग में 52वें नंबर पर हैं। उन्हें यहां पांचवीं वरीयता दी गयी है।

इस टूर्नामेंट में 2016 के चैंपियन और छठी वरीयता प्राप्त सैम क्वेरी ने सात में से छह ब्रेक प्वाइंट बचाकर हमवतन अमेरिकी मैकेंजी मैकडोनाल्ड को 6-3, 6-4 से पराजित किया।

अमेरिका के सेबेस्टियन कोर्डा ने दक्षिण कोरिया के क्वोन सून वू को 6-4, 6-4 से हराया। उनका अगला मुकाबला पॉल से होगा।

अन्य मैचों में इटली के जियानलुका मैगर ने अमेरिका के रेयान हैरिसन को 3-6, 6-1, 6-4 से जबकि ब्राजील के थियागो मोंटिरो ने हमवतन थामस बेलुची को 6-3, 7-5 से शिकस्त दी। मोंटिरो का अगला मुकाबला दूसरी वरीयता प्राप्त जॉन इसनर से होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Tommy Paul and Sam Quarry's easy win in Delray

अन्य खेल से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे