लाइव न्यूज़ :

तोक्यो के प्रदर्शन से भविष्य में बेहतर नतीजे देने में मदद मिलेगी : सलीमा टेटे

By भाषा | Updated: September 7, 2021 14:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर भारतीय महिला हॉकी टीम की मिडफील्डर सलीमा टेटे ने कहा कि तोक्यो ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन से टीम का आत्मविश्वास काफी बढा है और इससे भविष्य में बेहतर प्रदर्शन में मदद मिलेगी ।

भारतीय महिला हॉकी टीम अपेक्षा से बेहतर प्रदर्शन करते हुए तोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही ।

टेटे ने हॉकी इंडिया द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ अब तोक्यो में हमारे प्रदर्शन का प्रभाव देखने को मिल रहा है । कांस्य पदक के मैच में ब्रिटेन से हारने के बाद हम दुखी थे लेकिन हमें अब पता चल रहा है कि टूर्नामेंट से कितनी सकारात्मक बातें निकली ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ हमने भले ही पदक नहीं जीता लेकिन काफी आत्मविश्वास पाया और इससे एक टीम के रूप में अच्छे प्रदर्शन में मदद मिलेगी ।’’

तोक्यो में बेहतरीन प्रदर्शन में मदद करने वाली सबसे अहम बात के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा ,‘‘ हमने गोल करने के कई मौके बनाये और पेनल्टी कॉर्नर तब्दील किये । हमने अपना सब कुछ मैदान पर झोंक दिया और हार नहीं मानी । हर परिस्थिति में जुझारूपन बनाये रखा ।’’

उन्नीस वर्ष की टेटे ने कहा कि वह खुशकिस्मत हैं कि इतनी कम उम्र में उन्हें ओलंपिक खेलने का मौका मिला ।

उन्होंने कहा ,‘‘ काफी दबाव वाले मैच खेलकर मैने बहुत कुछ सीखा है जिसका फायदा आने वाली स्पर्धाओं में मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

अन्य खेल अधिक खबरें

अन्य खेलपुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एक ही ग्रुप में भारत-पाकिस्तान, मैदान में फिर भिड़ेंगी दोनों टीमें; जानें कब और कहाँ होगा महामुकाबला

अन्य खेलकश्मीर में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए गुलमर्ग छठे खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 के लिए तैयार

अन्य खेलएथलीट पीटी उषा के पति का निधन, 67 की उम्र में वी श्रीनिवासन ने ली अंतिम सांस

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!